Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

जांच अभियान के तहत अलीगढ़ रोड पर स्थित स्मार्ट बाजार से रिफाइंड तेल, पास्ता, बिस्किट, अरहर दाल, हल्दी और चीज के नमूने लिए गए। इसके अलावा राधे स्वीट्स से मावा और खोजन पनीर डेरी से पनीर का सैंपल भरा गया। सिकंदरारा

Apr 15, 2026 - 23:34
53 Views
Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नमूना लेते हुए

हाथरस जिले में जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग दुकानों और प्रतिष्ठानों से खाने-पीने की चीजों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

जांच अभियान के तहत अलीगढ़ रोड पर स्थित स्मार्ट बाजार से रिफाइंड तेल, पास्ता, बिस्किट, अरहर दाल, हल्दी और चीज के नमूने लिए गए। इसके अलावा राधे स्वीट्स से मावा और खोजन पनीर डेरी से पनीर का सैंपल भरा गया। सिकंदराराऊ के पुरदिलनगर स्थित सैनिक कैंटीन से धनिया पाउडर और साबुत धनिया के नमूने लिए गए। गांधीगंज और ए1 फ्लोर मिल से वनस्पति घी व गेहूं के सैंपल लिए गए।

शिकायत मिलने पर जय स्वीट्स से बालूशाही, केएम फ्लोर मिल से आटा और गोपाल डेरी से दही के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए। टीम ने निजाम होटल का निरीक्षण कर वहां तैयार चिकन करी का भी नमूना लिया। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस टीम में डॉ. विकास, पारुल सिंह, करतार सिंह, सुरेंद्र कुमार गोंड और ओमकार कुशवाहा शामिल रहे।

You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow