Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

नोडल अधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे अपने विभागों में अधिक से अधिक वादों और मामलों के निस्तारण के लिए प्रयास करें। कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी

Mar 10, 2026 - 22:15
 0  2
Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

संत कबीर नगर जिले में 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए जनपद न्यायालय सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। यह बैठक जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर आयोजित की गई। अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो) और नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की जबकि प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने संचालन किया।

नोडल अधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे अपने विभागों में अधिक से अधिक वादों और मामलों के निस्तारण के लिए प्रयास करें। कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि लोक अदालत से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मामलों के निपटारे के लिए समन्वय से काम किया जा रहा है। पुलिस विभाग ने बताया कि न्यायालय से मिले नोटिसों की तामील कराई जा रही है और सभी थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों के सहयोग की जरूरत है ताकि ज्यादा मामलों का निपटारा हो सके।

बैठक में उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार, एसीएमओ, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, एआरटीओ प्रियंबदा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, डॉ. मुबारक अली, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow