Barabanki : बाराबंकी में कंटेनर ट्रक से टकराई अर्टिगा कार, एक की मौत, छह घायल
बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बलिया से आगरा जा रही अर्टिगा कार के आगे चल रहे कंटेनर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे
बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बलिया से आगरा जा रही अर्टिगा कार के आगे चल रहे कंटेनर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार उसमें जा भिड़ी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में कृपाल सिंह (39) की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाकी घायलों को मामूली चोटें आईं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
मृतक कृपाल सिंह अलीगढ़ जिले के असरोई के रहने वाले थे। कार में सवार अन्य लोग दीवान सिंह, योगेंद्र सिंह, नवीन, युधिष्ठिर, मोहनी और चालक चंद्रपाल सिंह थे। पुलिस ने सभी घायलों को पहले हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि कृपाल सिंह की मौत इलाज के दौरान हुई, जबकि बाकी लोगों की चोटें हल्की हैं।
Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश
What's Your Reaction?











