Sitapur : बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दरोगा की कार हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल दरोगा को कार से बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका

Apr 23, 2026 - 21:16
17 Views
Sitapur : बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दरोगा की कार हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती
Sitapur : बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दरोगा की कार हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के मानपुर इलाके में सरैया सानी के पास एक सड़क दुर्घटना में बिसवां थाने में तैनात दरोगा मंजीत कुमार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मंजीत कुमार अपनी कार से जा रहे थे, तभी अचानक उनके सामने एक बाइक सवार आ गया। उस बाइक सवार को बचाने की कोशिश में दरोगा की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल दरोगा को कार से बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके का मुआयना किया और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Click : Saharanpur : उम्मीद पोर्टल पर 900 पंजीकरण निरस्त, नईम पीरजादा ने कमियां सुधारने की अपील की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow