Bajpur : डंपर और अज्ञात वाहन की टक्कर, हादसे में चालक की जान गई और सहायक घायल

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल चालक और सहायक को तुरंत एम्बुलेंस से बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने आजम को मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में दुख छा गया। पुलिस ने शव को अ

By INA News Desk
May 12, 2026 - 21:36
39 Views
Bajpur : डंपर और अज्ञात वाहन की टक्कर, हादसे में चालक की जान गई और सहायक घायल
Bajpur : डंपर और अज्ञात वाहन की टक्कर, हादसे में चालक की जान गई और सहायक घायल

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर रुद्रपुर रोड स्थित नामधारी पेट्रोल पंप के पास एक डंपर और अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान रामपुर निवासी 40 साल के आजम के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने डंपर के केबिन में बुरी तरह फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल चालक और सहायक को तुरंत एम्बुलेंस से बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने आजम को मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में दुख छा गया। पुलिस ने शव को अपने नियंत्रण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। पुलिस अब घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके। पुलिस टीम फरार वाहन की तलाश में जुटी है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow