Hardoi : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि अंजुल की चचेरी बहन की शादी के बाद वह अपनी साली को सवायजपुर छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरा
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। उन्नाव-कटरा हाईवे पर बरसोहिया भट्टे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ककरा गांव के रहने वाले 24 साल के अंजुल के रूप में हुई है, जो खेती का काम करता था।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि अंजुल की चचेरी बहन की शादी के बाद वह अपनी साली को सवायजपुर छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंजुल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अंजुल की शादी दो साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बेटा भी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Also Click : Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों और माताओं ने बिखेरे जलवे
What's Your Reaction?


