Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों और माताओं ने बिखेरे जलवे
कार्यक्रम में माताओं के लिए मनोरंजन के खेल, पहेलियाँ और ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में पूजा वर्मा ने पहला, मरियम उस्मानी ने दूसरा और शाहाना खान ने तीसरा स्थान प्राप्त कि
देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी और नर्सरी कक्षा के बच्चों की माताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शिखा सिंह, स्कूल मैनेजर सुमन सिंघल, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, मिनी मंगल और अरुणा अग्रवाल द्वारा दीप जलाकर की गई। स्कूल के छोटे बच्चों ने अपनी सुंदर नृत्य प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस दौरान माताओं ने अपने बच्चों के साथ मिलकर नृत्य किया, जिसे काफी सराहा गया।
कार्यक्रम में माताओं के लिए मनोरंजन के खेल, पहेलियाँ और ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में पूजा वर्मा ने पहला, मरियम उस्मानी ने दूसरा और शाहाना खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मीनाक्षी त्यागी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके अलावा रैंप वॉक का भी आयोजन हुआ, जिसमें माताओं ने अपने खास अंदाज से सबको प्रभावित किया। नृत्य प्रतियोगिता में शिवांगी मित्तल, प्राची गुप्ता, अर्पण त्यागी और स्वाति जैन विजेता रहीं।
स्कूल मैनेजर सुमन सिंघल ने सभी को बधाई देते हुए भारतीय जीवन में मां के महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि मां ही बच्चों को अच्छे गुण और संस्कार देकर उन्हें बेहतर नागरिक बनाती है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों का मकसद बच्चों और माताओं के रिश्ते को मजबूत करना और उनका सम्मान करना है। कार्यक्रम का संचालन राज कपिल और हिमानी ने मिलकर किया।
Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका
What's Your Reaction?


