Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घनी आबादी के बीच शराब की दुकान होने से क्षेत्र का सामाजिक माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है। दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और लोग नशे की हालत में सड़कों
बलिया शहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेदुआ मोहल्ले में रिहायशी इलाके के बीच चल रही शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के पांचवें दिन प्रदर्शनकारियों ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका।
इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पुतले को छीनकर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे वहां कुछ देर के लिए गहमागहमी बनी रही।0
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घनी आबादी के बीच शराब की दुकान होने से क्षेत्र का सामाजिक माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है।
दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और लोग नशे की हालत में सड़कों पर पड़े रहते हैं।
इस कारण महिलाओं और बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अपनी सुरक्षा और शांति को लेकर परेशान लोगों ने पांच दिनों से मोर्चा खोल रखा है।
मामले के तूल पकड़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन कर रहे लोगों से बातचीत की। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया है कि इस दुकान को दूसरी जगह भेजने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन से मिले ठोस आश्वासन के बाद फिलहाल प्रदर्शनकारी शांत हुए हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि जब तक दुकान वहां से हट नहीं जाती, उनकी चिंता बनी रहेगी। अब सबकी नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं कि कब इस समस्या का स्थाई समाधान होता है।
Also Click : Sambhal : बंगाल से यूपी तक सियासी वार! देश में प्रजातंत्र खत्म, वोट लूटे जा रहे - इकबाल महमूद का बीजेपी पर बड़ा हमला
What's Your Reaction?


