Sambhal : सम्भल में महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, अखाड़ों के करतबों से गूंजा शहर

कार्यक्रम से जुड़े राहुल शर्मा ने बताया कि यह शोभायात्रा महाराणा प्रताप के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप

May 9, 2026 - 22:58
26 Views
Sambhal : सम्भल में महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, अखाड़ों के करतबों से गूंजा शहर
Sambhal : सम्भल में महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, अखाड़ों के करतबों से गूंजा शहर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हल्लूसराय स्थित चामुंडा मंदिर से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, अखाड़ों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे नगर में यात्रा के दौरान जयकारों और देशभक्ति नारों से माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम से जुड़े राहुल शर्मा ने बताया कि यह शोभायात्रा महाराणा प्रताप के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने देश और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था, इसलिए युवाओं को उनके संघर्ष और इतिहास के बारे में जानना चाहिए। शोभायात्रा हल्लूसराय चौक, सरथल चौकी, दुर्गा मंदिर, शंकर कॉलेज चौराहा, यशोदा चौराहा, तुलसी टॉकीज समेत कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।

यात्रा के दौरान विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने लोगों से अपील की कि वे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक महापुरुषों के जीवन को पढ़ें और नई पीढ़ी को भी उनके आदर्शों से जोड़े। शोभायात्रा का समापन पुनः हल्लूसराय चामुंडा मंदिर पर हुआ।

Also Click : Sambhal : बंगाल से यूपी तक सियासी वार! देश में प्रजातंत्र खत्म, वोट लूटे जा रहे - इकबाल महमूद का बीजेपी पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow