Prayagraj : सऊदी अरब में प्रयागराज के युवक की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या, बांग्लादेशी रूम पार्टनर गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि आकाश वहां लेबर के तौर पर काम करता था और वर्तमान में उसे बकरी चराने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह वहां एक बांग्लादेशी युवक के साथ कमरा साझा कर रहा था। रात के समय किसी बात को लेकर आकाश औ

May 10, 2026 - 11:13
 0  1
Prayagraj : सऊदी अरब में प्रयागराज के युवक की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या, बांग्लादेशी रूम पार्टनर गिरफ्तार
Prayagraj : सऊदी अरब में प्रयागराज के युवक की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या, बांग्लादेशी रूम पार्टनर गिरफ्तार

प्रयागराज के एक युवक की सऊदी अरब में उसके ही कमरे में रहने वाले साथी ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस दुखद घटना की खबर जैसे ही युवक के घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान गंगानगर जोन के बहरिया थाना क्षेत्र स्थित दलीपुर गांव के रहने वाले आकाश सरोज के रूप में हुई है। वह इसी साल जनवरी में बेहतर भविष्य के सपने लेकर मजदूरी करने सऊदी अरब के अल अहसा गया था।

बताया जा रहा है कि आकाश वहां लेबर के तौर पर काम करता था और वर्तमान में उसे बकरी चराने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह वहां एक बांग्लादेशी युवक के साथ कमरा साझा कर रहा था। रात के समय किसी बात को लेकर आकाश और उसके रूम पार्टनर के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि बांग्लादेशी युवक ने पत्थर से आकाश के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सऊदी अरब की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को वहां से आए एक फोन कॉल के जरिए परिजनों को इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली। बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण अब सरकार से मांग कर रहे हैं कि मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow