Sambhal : बंगाल से यूपी तक सियासी वार! देश में प्रजातंत्र खत्म, वोट लूटे जा रहे - इकबाल महमूद का बीजेपी पर बड़ा हमला

सपा विधायक ने आरोप लगाया कि लाखों लोगों को वोट डालने से रोका गया और प्रशासनिक अधिकारियों को हटाकर “प्रो-बीजेपी” लोगों को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि देश में अब लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और लोगों के वोट तथा अधिकार छीने जा रहे हैं। बीजे

By INA News Desk
May 9, 2026 - 16:20
141 Views
Sambhal : बंगाल से यूपी तक सियासी वार! देश में प्रजातंत्र खत्म, वोट लूटे जा रहे - इकबाल महमूद का बीजेपी पर बड़ा हमला
इकबाल महमूद, सपा विधायक सम्भल
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

Iqbal Mahmood ने 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए बीजेपी पर लोकतंत्र खत्म करने और चुनाव “लूटने” का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं बल्कि “लूट” हुई है और केंद्र सरकार ने पूरी ताकत लगाकर चुनावी माहौल को प्रभावित किया।

सपा विधायक ने आरोप लगाया कि लाखों लोगों को वोट डालने से रोका गया और प्रशासनिक अधिकारियों को हटाकर “प्रो-बीजेपी” लोगों को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि देश में अब लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और लोगों के वोट तथा अधिकार छीने जा रहे हैं। बीजेपी की लगातार चुनावी जीतों पर सवाल उठाते हुए इकबाल महमूद ने कहा कि “भगवा रंग गहरा” होने के पीछे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी में जुटी है और बीजेपी की “काट” निकालने के लिए मंथन चल रहा है। तमिलनाडु की राजनीति का उदाहरण देते हुए सपा विधायक ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि संविधान और विधानसभा की परंपराओं के मुताबिक बहुमत का फैसला सदन में होना चाहिए, न कि केवल राजनीतिक दावों से। इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर इकबाल महमूद ने साफ कहा कि “सेक्युलर पार्टियों” का उद्देश्य बीजेपी जैसी “कम्युनल पार्टियों” को रोकना है और इसके लिए गठबंधन किसी को भी समर्थन दे सकता है। 2027 के चुनावी रण से पहले सपा विधायक के इन बयानों ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement