Bajpur : भाजपा नेता ने किया अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
राजेश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व की बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन हित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।इस दौरान मंडल
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर : भाजपा नेता राजेश कुमार के उन्नतिकुंज आवास पर सुल्तानपुरपट्टी मण्डल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भेंट की।इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश कुमार ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन की नीतियों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
राजेश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व की बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन हित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।इस दौरान मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री यासीन शेख, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शमशाद हुसैन सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
What's Your Reaction?







