Bajpur : मझराप्रभु के सभासद प्रतिनिधि आदित्य चानना बोले.., 21 वर्ष के बच्चे से चुनाव हारने की बौखलाहटवश लगाये जा रहे मनगढ़ंत आरोप
मेरी पिताजी के सवर्गवास उपरांत इन्होंने जहाँ कहा मैंने इनके आदेश को अपने पिता जी का आदेश मानकर हस्ताक्षर किये। लेकिन आज यही पितातुल्य लोग अपने बच्चे को झूठे मुकदमें में फंसाने का चक्रव्यूह रच रहे हैं, जो कि अत्यंत निंदाजनक है। चानना ने कहा कि मे
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर 9 मई 2026- बाजपुर के वार्ड नं.1 मझराप्रभु के सभासद प्रतिनिधि व यूथ कांग्रेस के नगराध्यक्ष आदित्य चानना ने कहा कि 21 वर्ष के बच्चे से चुनाव हारने की बौखलाहटवश विपक्षी उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। चानना ने कहा कि जो लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं वह ही मेरे बाल्यकाल में मेरे पिता स्व. सुनील चानना के साथ प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने का कार्य करते रहे हैं। मेरी पिताजी के सवर्गवास उपरांत इन्होंने जहाँ कहा मैंने इनके आदेश को अपने पिता जी का आदेश मानकर हस्ताक्षर किये। लेकिन आज यही पितातुल्य लोग अपने बच्चे को झूठे मुकदमें में फंसाने का चक्रव्यूह रच रहे हैं, जो कि अत्यंत निंदाजनक है। चानना ने कहा कि मेरे व मेरे परिवार की ओर से निस्वार्थ मझराप्रभु वार्ड के लोगों की सेवा की जा रही है। पूरे वार्ड में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास गंगा प्रवाहित की जा रही है। जो कार्य पिछले 20 वर्ष में नहीं हुए उन्हें 21 साल के लड़के ने मझराप्रभु के वाशिंदों के आशीर्वाद से एक वर्ष में कर दिखाया है। जो कि विपक्षी पचा नहीं पा रहे हैं और अनर्गल बयानबाजी पर उतारू है। चानना ने कहा कि बाजपुरवासी बखूबी जानते हैं कि चार सौ बीस कौन हैं, उन्हें बताने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विपक्षियों को ललकारते हुए कहा कि आज तक उन्होंने उनका उन्हें पितातुल्य मानकर सम्मान किया। लेकिन इन सम्मानीय लोगों ने मेरे व मेरे परिवार पर मिथ्याजनक आरोप लगाकर पीठ में छुरा घोंपने का कार्य किया है। जल्द ही इन सम्मानीय लोगों के काले चिट्ठे बाजपुरवासियों के समक्ष साक्ष्यों सहित उजागर किये जायेगें। चानना ने कहा कि उनका संकल्प मझराप्रभु का चहुँमुखी विकास करना है, जो कि निरंतर जारी रहेगा।
What's Your Reaction?