Bajpur : कृषि अधिकारी के आदेश को निरस्त नहीं किया तो किसान परिवार को नहीं पाल पाएंगे- विक्की रंधावा
रुद्रपुर के मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा सभी खाध वितरण सोसायटी को आदेश जारी किये एक आधार कार्ड तथा एक खतौनी पर किसान को 5 कटटे यूरिया खाध ही विकय किया जा सकता जिसको लेकर आक्रोशित किसानों ने भाकियू के कुमाऊं मंडल प्रभारी विक्की सिंह रंधावा
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर। रुद्रपुर के मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा सभी खाध वितरण सोसायटी को आदेश जारी किये एक आधार कार्ड तथा एक खतौनी पर किसान को 5 कटटे यूरिया खाध ही विकय किया जा सकता जिसको लेकर आक्रोशित किसानों ने भाकियू के कुमाऊं मंडल प्रभारी विक्की सिंह रंधावा के नेतृत्व में एसडीम डॉ अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इस आदेश को निरस्त करने की मांग की।भाकियू के कुमाऊं मंडल प्रभारी विक्की सिंह रंधावा ने कहा किसानो का गुजरा नही हो रहा है तथा किसान 05 कटटे यूरिया खाध से अपनी फसलो का पालन पोषण नहीं कर पा रहे है।किसानो पर 10 एकड भूमि से अधिक है जिसमें 05 'कटटे यूरिया खाघ पूरा नही किया जा सकता। मुख्य कृषि अधिकारी के तुगलगी फरमान को किसान नहीं मानेंगे।
किसानो को 5 से अधिक खाध के कटटे विकय नही किये गये तो किसान अपना व अपने परिवार का पालन पोषण भी नही कर पायेगा। इस मौके पर हरप्रीत सिंह निज्जर, प्रिंस ढिल्लों,आकाश गैंडा,गगन सरना,अमरिंदर सिंह भट्टी,सोनू आदि थे।
What's Your Reaction?









