Bajpur : पीडब्ल्यूडी विभाग लेबडा पुल का निर्माण बरसात से पहले कराए अनिल बाल्मीकि

लोक निर्माण विभाग के एक्शन ,लोग निर्माण विभाग की एई नेहा शर्मा सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं परमिशन के आधार पर लेबड़ा पुल के बीच में आ रहे पीपल के पेड़ को हटाया

Feb 21, 2026 - 21:54
 0  7
Bajpur : पीडब्ल्यूडी विभाग लेबडा पुल का निर्माण बरसात से पहले कराए अनिल बाल्मीकि
Bajpur : पीडब्ल्यूडी विभाग लेबडा पुल का निर्माण बरसात से पहले कराए अनिल बाल्मीकि


ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर। बेरिया रोड स्थित लेवड़ा नदी के  पुल  निर्माण कार्यों में देरी होने के कारण इंदिरा कॉलोनी के  आक्रोशित लोगों ने उत्तराखंड वाल्मिकी दलित समाज सुधार संगठन अध्यक्ष अनिल वाल्मिकी के नेतृत्व में एसडीम डॉ अमृता शर्मा के कार्यालय पहुंचकर उनसे वार्ता कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि ने कहा लेवडा पुल के निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है जून में मानसून आ जाएगा और लोग बाढ़ में फिर डूबेंगे। उन्होंने कहा लेबडा पुल के निर्माण के बीच में पीपल का पेड़ आ रहा है उसको हटाने के लिए शासन से परमिशन दी गई है लेकिन कुछ लोग पेड़ के हटाने के नाम पर राजनीति कर रहे हैं पेड़ को हटाने पर हाथ काटने की धमकी दे रहे है।

लोक निर्माण विभाग के एक्शन ,लोग निर्माण विभाग की एई नेहा शर्मा सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं परमिशन के आधार पर लेबड़ा पुल के बीच में आ रहे पीपल के पेड़ को हटाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा है अस्थाई फूल की दीवार गिर गई है जिसके ऊपर से रात्रि में भारी लोडेड वहां गुजर रहे हैं जिस कारण यह पुल की दीवार गिर गईं है उसको जल्द ही सही किया जाए और बाहरी लोडेड वाहनों पर अंकुश लगाया जाए।

एसडीम डॉ अमृत शर्मा ने कहा है निर्माण कार्य तेजी से कराए जाएंगे और बरसात आने से पहले इस पुल का कार्य पूरा करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को बाढ़ से बचाया जा सके।इसी के साथ उन्होंने कहा है पीपल के पेड़ को एनओसी एवं परमिशन के आधार पर हटाने के लिए लोक निर्माण के एक्शन एई नेहा शर्मा सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पीपल के पेड़ को लोक निर्माण के उच्च अधिकारियों द्वारा जेसीबी से हटाया जा रहा है। पीपल के पेड़ के हटते ही पुल के निर्माण कार्य में कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर पहलवान सूरज यादव,मतलूब मसीह,जाफर अली, आदि थे।

Also Click : Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow