Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया

सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति देखी और बीएलओ व ग्राम सचिव से बात की। ग्राम में बाकी 36 लोगों की परिवार रजिस्टर नकल उसी दिन जारी करने के आदेश दिए। आयुष्मान कार्ड

Feb 21, 2026 - 00:00
52 Views
Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया
Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया

हरदोई जिले के बिलग्राम ब्लॉक के ग्राम ककरा खेड़ा में मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण चौपाल में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीणों से राय ली गई। चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 153 लोगों की जांच की गई और चिकित्सकीय सलाह दी गई। कृषि विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप में 17 किसानों का पंजीकरण किया। आपूर्ति विभाग ने तीन लोगों की राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया। विद्युत विभाग ने चार उपभोक्ताओं के बिल जमा कराए और 12 उपभोक्ताओं की मीटर संबंधी शिकायतें दर्ज कर निपटारे के निर्देश दिए।सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति देखी और बीएलओ व ग्राम सचिव से बात की। ग्राम में बाकी 36 लोगों की परिवार रजिस्टर नकल उसी दिन जारी करने के आदेश दिए। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा में 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पात्र लोगों को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीण कुरेंद्र पाल के अनुरोध पर उनकी उम्र 70 वर्ष होने पर मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने एक बच्चे का अन्नप्राशन और एक महिला की गोद भराई संस्कार संपन्न कराया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बिलग्राम नन्हे राम, खंड विकास अधिकारी नीरज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार सहित राजस्व, पुलिस, ग्राम विकास, कृषि, विद्युत और जल निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

You May Read : Bajpur : बाजपुर में भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला जलाया, यूथ कांग्रेस के विरोध पर नाराजगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow