Hardoi : माधौगंज ब्लॉक का मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने किया औचक निरीक्षण, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
प्रशासनिक भवन में अभिलेखों की व्यवस्था, परिसर की सफाई, लोगों की शिकायतों के निपटारे की स्थिति और चल रही योजनाओं की प्रगति देखी गई। पारिवारिक लाभ योज
हरदोई जिले में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने माधौगंज विकास खंड कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक परिसर, प्रशासनिक भवन, आवासीय इलाका, मनरेगा सेल, एनआरएलएम सेल और सहायक विकास अधिकारी पंचायत कक्ष की गहन जांच की।
प्रशासनिक भवन में अभिलेखों की व्यवस्था, परिसर की सफाई, लोगों की शिकायतों के निपटारे की स्थिति और चल रही योजनाओं की प्रगति देखी गई।
पारिवारिक लाभ योजना के फॉर्म सत्यापन में कई मामले लंबित मिलने पर जिम्मेदार ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने ब्लॉक परिसर में व्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाने और औषधीय तथा शोभाकार पेड़ लगाकर परिसर को पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। बीआरजीएफ योजना के तहत करीब 15 साल से अधूरा पड़ा सभागार के बारे में खंड विकास अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट, जिम्मेदारी तय करने और निर्माण पूरा कराने के प्रस्ताव मांगे गए। निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे।
You May Read : Bajpur : बाजपुर में भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला जलाया, यूथ कांग्रेस के विरोध पर नाराजगी
What's Your Reaction?











