Hardoi : स्टार और भूमि विवादों का निस्तारण निष्पक्ष और गुणवत्ता से कराएं- जिलाधिकारी अनुनय झा
अधिशासी अभियंता प्रथम, द्वितीय, शाहाबाद और सण्डीला की विद्युत बिल संशोधन संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के बिल संशोधि
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में तहसील सदर, बिलग्राम, सवायजपुर, शाहाबाद और सण्डीला के भूमि विवादों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि विवादों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर निष्पक्ष और गुणवत्ता से पूरा किया जाए। अधिशासी अभियंता प्रथम, द्वितीय, शाहाबाद और सण्डीला की विद्युत बिल संशोधन संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के बिल संशोधित कर उन्हें संतुष्ट किया जाए। अन्य शिकायतों का निस्तारण समय पर हो।
थाना बेनीगंज और हरियावां की शिकायतों पर थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि विवादित स्थल पर जाकर दोनों पक्षों के सामने शिकायतों का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कहा कि स्टार और भूमि विवाद संबंधी संदर्भों का निस्तारण निर्धारित समय में पूरा किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर देवेश सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम
What's Your Reaction?









