Hardoi : हरदोई में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टीम ने आम लोगों को मुख और दांतों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। दांतों की सही सफाई की विधि, नियमित जांच का महत्व और मुख रोगों की रोकथाम पर जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क

Mar 20, 2026 - 21:26
 0  8
Hardoi : हरदोई में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hardoi : हरदोई में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरदोई। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के मौके पर एनओएचपी के तहत सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस साल की थीम “A Happy Mouth is a Happy Life” रही। इससे लोगों को मुख स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य के बीच संबंध के बारे में बताया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ। डेंटल सर्जनों की टीम में डॉ स्वाति प्रसाद और डॉ शुभम सिंह शामिल थे। डेंटल हाइजीनिस्ट राजेश यादव ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

टीम ने आम लोगों को मुख और दांतों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। दांतों की सही सफाई की विधि, नियमित जांच का महत्व और मुख रोगों की रोकथाम पर जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क दंत जांच शिविर लगाया गया। बड़ी संख्या में लोग आए और विशेषज्ञों से सलाह ली। डॉ अनिल शुक्ला ने कहा कि स्वस्थ दांत और मसूड़े पूरे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का मकसद मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। अंत में सभी ने नियमित दंत जांच कराने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow