Ghazipur : बरहपुर ग्राम पंचायत में सचिवालय अक्सर बंद, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं में परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य करवाए हैं, लेकिन सचिव का ग्राम सभा में पहले से तय कार्य दिवस पर न पहुंचने से लोगों

By INA News Desk
Mar 20, 2026 - 21:28
102 Views
Ghazipur : बरहपुर ग्राम पंचायत में सचिवालय अक्सर बंद, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं में परेशानी
Ghazipur : बरहपुर ग्राम पंचायत में सचिवालय अक्सर बंद, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं में परेशानी

गाजीपुर। देवकली ब्लॉक के बरहपुर ग्राम पंचायत सचिवालय के नियमित बंद रहने की शिकायतें आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय में सचिव नहीं बैठते, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य करवाए हैं, लेकिन सचिव का ग्राम सभा में पहले से तय कार्य दिवस पर न पहुंचने से लोगों को मुश्किल हो रही है। सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने या काम करवाने के लिए लोग सचिवालय आते हैं, लेकिन वहां ताला लगा मिलता है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सप्ताह में कम से कम दो दिन सचिव की उपस्थिति तय की जाए, सचिवालय नियमित खोला जाए और उनकी समस्याओं का समाधान हो। नाम न छापने की शर्त पर पूर्व प्रधान ने कहा कि लोगों को पता नहीं कि बरहपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में कौन से अधिकारी तैनात हैं या बंद रहने के क्या कारण हैं। अगर ग्राम सभा में सरकारी योजनाओं से हुए विकास कार्यों की सही जांच हो तो भ्रष्टाचार सामने आ जाएगा।

Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow