नैमिषारण्य में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर के नैमिषारण्य क्षेत्र में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच और पोस्टमार्टम कार्रवाई में जुटी।

By INA News Desk
Oct 5, 2026 - 22:06
9 Views
नैमिषारण्य में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी

सीतापुर। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह के समय परिजनों ने घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो फंदा टूटने के कारण शव नीचे गिर चुका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पति कृपाशंकर ने पुलिस को बताया कि बीती रात उसकी पत्नी ने किसी बात को लेकर घर की छत के कुंडे से कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फांसी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow