शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, हरदोई की शाहाबाद पुलिस की कार्रवाई
हरदोई के शाहाबाद में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और विरोध पर गाली-गलौज करने का मामला। पुलिस ने नामजद अभियुक्त सरफराज को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
हरदोई जनपद के कस्बा शाहाबाद में विवाह का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और विरोध करने पर अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है
मामले के अनुसार, पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया था
पीड़िता की तहरीर को गंभीरता से लेते हुए थाना शाहाबाद पुलिस ने त्वरित गति से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी
मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक अमित कुमार और कांस्टेबल उमेश कुमार की टीम ने सुरागरसी करते हुए दबिश दी और नामजद अभियुक्त सरफराज को हिरासत में ले लिया
What's Your Reaction?