हरदोई में मिशन शक्ति अभियान के तहत मनचलों पर शिकंजा, महिलाओं पर छींटाकशी करने वाले दो शोहदे गिरफ्तार

हरदोई के टड़ियावां में महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो युवकों को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा। मिशन शक्ति के तहत दोनों को भेजा जेल।

By INA News Desk
Oct 4, 2026 - 21:01
23 Views
हरदोई में मिशन शक्ति अभियान के तहत मनचलों पर शिकंजा, महिलाओं पर छींटाकशी करने वाले दो शोहदे गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

हरदोई जनपद के थाना टड़ियावां क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत क्षेत्र में सक्रिय एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने राह चलती महिलाओं पर अवांछित टिप्पणी करने और अश्लील फब्तियां कसने वाले दो शोहदों को धर दबोचा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों के बीच हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में महिला सुरक्षा को लेकर सघन जांच और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना टड़ियावां की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। भ्रमण के दौरान टीम ने देखा कि सार्वजनिक स्थान पर दो युवक आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे और अनुचित व्यवहार कर माहौल खराब करने की कोशिश में लगे थे।

पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर घेराबंदी की और दोनों युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान लालपीर कस्बा गोपामऊ निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र जाम मोहम्मद और इतिशाम पुत्र सहीद के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना टड़ियावां में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, कांस्टेबल पवन राय और कांस्टेबल अंशुल तिवारी की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों के आसपास महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है तथा ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement