हरदोई में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, टप्पेबाजी और छिनैती गिरोह का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे
हरदोई की कोतवाली देहात पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी रामकृपाल को दबोचा। टप्पेबाजी और छिनैती गिरोह का सक्रिय सदस्य था अभियुक्त।
हरदोई जनपद में संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है
कोतवाली देहात क्षेत्र में सक्रिय एक गिरोह द्वारा राहगीरों से छिनैती और टप्पेबाजी की घटनाएं सामने आई थीं
इस गिरोह से जुड़े एक सदस्य अनूप उर्फ जवर सिंह निवासी तेराखास जनपद फर्रुखाबाद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर चुकी थी
थाना कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह और कांस्टेबल गौरव कुमार की टीम ने सूचना तंत्र के आधार पर सटीक घेराबंदी करते हुए इनामी अपराधी रामकृपाल को धर दबोचा
What's Your Reaction?