Ayodhya Deepotsav: योगी सरकार की तैयारी- 30 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में रचेगा नया कीर्तिमान

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी

By INA News Desk
Oct 23, 2026 - 19:21
5 Views
Ayodhya Deepotsav: योगी सरकार की तैयारी- 30 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में रचेगा नया कीर्तिमान
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दीपोत्सव-2026 के निर्विघ्न आयोजन की कामना के साथ राम की पैड़ी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरयू का पूजन-अर्चन किया।
Advertisement
Advertisement
  • योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी
  • राम की पैड़ी पर सरयू पूजन कर कुलपति ने की दीपोत्सव के निर्विघ्न आयोजन की कामना
  • 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी, दीप सज्जा से समय प्रबंधन तक दिया जा रहा प्रशिक्षण
  • सनातन संस्कृति और आस्था की भव्य छटा से विश्व पटल पर चमकेगी रामनगरी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने राम की पैड़ी पर मुख्य यजमान के रूप में मां सरयू और प्रभु श्रीराम का विधिवत पूजन-अर्चन कर दीपोत्सव के निर्विघ्न आयोजन की कामना की।

  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ सरयू पूजन

राम की पैड़ी स्थित सरयू मंदिर में पुजारी पं. नेत्रजा मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस दौरान दीपोत्सव की सफलता और आयोजन के मंगलमय होने की प्रार्थना की गई। सरयू पूजन के साथ रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर आस्था और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया।

  • आस्था और सनातन संस्कृति का महापर्व है दीपोत्सव

पूजन के बाद कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि दीपोत्सव सनातन संस्कृति की आभा, जन-जन की आस्था और सामूहिक निष्ठा का महापर्व है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद और स्वयंसेवकों के अथक परिश्रम से अयोध्या एक बार फिर विश्व पटल पर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद देश-दुनिया की निगाहें अयोध्या के दीपोत्सव पर रहती हैं। यह ऐतिहासिक अनुष्ठान रामनगरी की आध्यात्मिक गरिमा और ऊर्जा को विश्वभर तक पहुंचाने का अवसर है। प्रत्येक स्वयंसेवक का हर दीप आस्था और राष्ट्रभक्ति के संकल्प का प्रतीक है।

  • दीप सज्जा से समय प्रबंधन तक, स्वयंसेवकों का विशेष प्रशिक्षण जारी

दीपोत्सव को सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन व्यापक तैयारियों में जुटे हैं। विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न संकायों और विभागों में स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें निर्धारित ग्रिड के अनुसार दीप सजाने, तेल और बाती का प्रबंधन करने तथा तय समय में कार्य पूरा करने की जानकारी दी जा रही है।इसके साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि दीपोत्सव के दौरान निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में किसी तरह की बाधा न आए।

35 हजार से अधिक स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी, नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन और दीपोत्सव समितियां घाटों पर मार्किंग, दीपों के आवंटन और तेल की व्यवस्था को अंतिम रूप दे रही हैं। इस भव्य आयोजन में विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे। कुलपति ने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयास से अवध विश्वविद्यालय अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। दीपों की जगमगाहट के माध्यम से अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक पहचान और सनातन परंपरा की भव्यता एक बार फिर विश्वभर में प्रदर्शित होगी।

Also Read- यूपी के सर्वोदय विद्यालयों में एआई से आसान हुई पढ़ाई, कठिन विषयों को समझना हुआ सरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement