Gonda : टूल-किट्स वितरण से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, हर ब्लॉक के प्रधान होंगे सम्मानित
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। हर विकासखंड से दो प्रधानों का चयन कर कुल 32 ग्राम प्रधानों को मंच से सम्मान मिलेगा। इससे गांव स्त
गोण्डा। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वेंकटाचार्य क्लब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को निःशुल्क टूल-किट्स बांटकर स्वरोजगार को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसमें 35 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक और पगमिल मशीनें दी जाएंगी। ग्रामोद्योग योजना के तहत 9 लोगों को डोना बनाने की मशीन वितरित की जाएगी। यह वितरण प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के हाथों होगा। इससे ग्रामीण कारीगरों और युवाओं को सीधा फायदा पहुंचेगा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। हर विकासखंड से दो प्रधानों का चयन कर कुल 32 ग्राम प्रधानों को मंच से सम्मान मिलेगा। इससे गांव स्तर पर अच्छे कामों को प्रोत्साहन मिलेगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के अनुसार सरकार का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाना है। यह पहल जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव डालती है, यह देखने वाली बात होगी।
Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम
What's Your Reaction?









