Gonda : 2027 चुनाव की तैयारी में सक्रिय समाजवादी शिक्षक सभा, गोण्डा में संगठन विस्तार पर बैठक

बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनाव में शिक्षक सभा की भूमिका पर विस्तार से बात हुई। जिला प्रवक्ता प्रो अवधेश कुमार वर्मा, प्रधान विश्वनाथ, श्रीराम मोहन

Mar 20, 2026 - 21:33
 0  5
Gonda : 2027 चुनाव की तैयारी में सक्रिय समाजवादी शिक्षक सभा, गोण्डा में संगठन विस्तार पर बैठक
Gonda : 2027 चुनाव की तैयारी में सक्रिय समाजवादी शिक्षक सभा, गोण्डा में संगठन विस्तार पर बैठक

गोण्डा। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में समाजवादी शिक्षक सभा ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति बनाने के लिए देवीपाटन मंडल के गोण्डा जिले में महत्वपूर्ण बैठक की। इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर असिधा में हुई इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव प्रो मंशाराम वर्मा ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनाव में शिक्षक सभा की भूमिका पर विस्तार से बात हुई। जिला प्रवक्ता प्रो अवधेश कुमार वर्मा, प्रधान विश्वनाथ, श्रीराम मोहन वर्मा, रामू प्रसाद, अखिलेश कुमार, राम चन्द्र और आरएस चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद थे।

वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा स्थिति में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। समाज में भाईचारा बढ़ाने, युवाओं और शिक्षकों को जोड़ने तथा जन मुद्दों को आगे रखने पर जोर दिया गया। एसआईआर जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई और जनसंपर्क अभियान तेज करने का फैसला लिया गया। प्रदेश महासचिव प्रो मंशाराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि 2027 का चुनाव निर्णायक होगा। इसके लिए अभी से जमीनी स्तर पर काम शुरू करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों का खुलासा करें और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करें। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, जमाखोरी और बढ़ते अपराध पर सरकार की आलोचना की। कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे जनता की आवाज बनें और समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।

Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow