Bajpur : चम्पावत में समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव का स्वागत, संगठन मजबूत करने पर जोर

उन्होंने चम्पावत जैसे पहाड़ी इलाकों में मुख्यमंत्री से लोगों की बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी विकास कार्य नहीं हुए। जिला अस्पताल की हालत खराब है और

By INA News Desk
Feb 15, 2026 - 21:11
53 Views
Bajpur : चम्पावत में समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव का स्वागत, संगठन मजबूत करने पर जोर
Bajpur : चम्पावत में समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव का स्वागत, संगठन मजबूत करने पर जोर

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के चम्पावत पहुंचने पर जिला अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।

अरविंद यादव ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति कर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य बनने को 26 साल हो गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार की स्थिति अभी भी खराब है। युवाओं को नौकरी के लिए पलायन करना पड़ रहा है, जो बहुत चिंता की बात है।

उन्होंने चम्पावत जैसे पहाड़ी इलाकों में मुख्यमंत्री से लोगों की बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी विकास कार्य नहीं हुए। जिला अस्पताल की हालत खराब है और मरीजों को बुनियादी सुविधाएं जैसे कंबल तक नहीं मिल पाते। उन्होंने पहाड़ों में रोजगार बढ़ाने के लिए मिनी सिडकुल लगाने की जरूरत बताई, ताकि स्थानीय स्तर पर काम मिले और पलायन रुके।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा उत्तराखंड की मदद की है। उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ने के लिए बरेली से बागेश्वर मार्ग बनवाया और उसका नाम पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के नाम पर रखा। अंकिता भंडारी मामले में न्याय के लिए समर्थन दिया। उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे मजदूरों को बचाने वाली रेस्क्यू टीम को सम्मानित कर एक-एक लाख रुपये दिए।

आगामी मार्च में अखिलेश यादव के पहाड़ दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें नैनीताल आने की संभावना है। जिला अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने कहा कि अखिलेश यादव का पहाड़ के लोगों से खास लगाव है और वे राज्य की मदद करते रहते हैं। उनका ससुराल उत्तराखंड में होने से राज्य से गहरा नाता है। इस मौके पर ललित मोहन भट्ट, गंगा सिंह भंडारी, शंकर थुयाल, प्रेम सिंह दबीर और आदर्श भट्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Read : Sambhal : महाशिवरात्रि पर सम्भल में आस्था का महासागर, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow