Hardoi : अरवल में ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अरवल अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति संभाली और सिपाहियों को ट्रैक्टर की तलाश में भेजा। मृतक अवनीश का शव का
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
अरवल। भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो युवकों की बाइक में ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अवनीश पुत्र बलवंत निवासी ग्राम रसूलपुर थाना सांडी है। घायल अजय पुत्र पुत्तू लाल निवासी ग्राम कढिलेपुरवा मजरा कोइलाई थाना सांडी है। अजय अपने भाई संदीप राजपूत की शादी के कार्ड बांटने कुसुम खोर गंगा पुल की ओर जा रहा था। शादी 20 फरवरी को होनी है।
ग्राम लालपुर मजरा उमरौली जैतपुर के पास दूसरी ओर से आ रही फार्म ट्रैक ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से टक्कर मार दी। इससे अवनीश की मौत हो गई और अजय गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अरवल अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति संभाली और सिपाहियों को ट्रैक्टर की तलाश में भेजा। मृतक अवनीश का शव का पंचनामा कराया गया। घायल अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर इलाज के लिए भेजा गया।
ट्रैक्टर पुलिस ने ग्राम गोनीपुरवा थाना अरवल से पकड़ लिया। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर मालिक सुरेश पुत्र विजय निवासी ग्राम बेहटा मुड़िया थाना अरवल है।
Also Click : Sambhal : इंडिया–पाकिस्तान मैच को लेकर बच्चों में जबरदस्त जोश, स्कूल परिसर गूंजा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से
What's Your Reaction?











