Hardoi : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजू

May 10, 2026 - 15:48
 0  3
Hardoi : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Hardoi : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

अरवल थाना क्षेत्र के बरान गांव में दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कुम्हारनपुरवा गांव के रहने वाले रमाकांत अपनी बाइक से बरान गांव की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान मस्तापुर गांव के रहने वाले मोहित की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी।

दोनों घायलों को इलाज के लिए हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

Also Click : Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों और माताओं ने बिखेरे जलवे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow