Hardoi : बाइक और साइकिल की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल, हाईवे पर हुआ हादसा
घायलों की पहचान फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के शाबाशी गांव निवासी मनसुख और वरुण पाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों सांडी से लकड़ी की दुकान का सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। इसी
Report : अभिषेक त्रिवेदी
हरपालपुर क्षेत्र में उन्नाव-कटरा हाईवे पर कटियारी डिग्री कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तुरंत हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के शाबाशी गांव निवासी मनसुख और वरुण पाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों सांडी से लकड़ी की दुकान का सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। इसी बीच एक मरीज को अस्पताल छोड़कर लौट रही एंबुलेंस के चालक अनूप कुमार की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए दोनों को एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?


