Hardoi : बहन की शादी का सामान लेने जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, रोहित गांव के बाहर सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़ा था, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना

May 13, 2026 - 00:39
 0  2
Hardoi : बहन की शादी का सामान लेने जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Hardoi : बहन की शादी का सामान लेने जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के साण्डी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक रोहित अपने घर में होने वाले तिलक समारोह और बहन की शादी के लिए सामान खरीदने बाजार जा रहा था। रोहित के पिता रामदुलारे ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि रोहित का तिलक कार्यक्रम और बहन की शादी जल्द ही होने वाली है, जिसकी तैयारियों के लिए वह घर से निकला था।

जानकारी के अनुसार, रोहित गांव के बाहर सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़ा था, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी बसंत राम ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow