हरदोई के सवायजपुर में पेड़ से टकराया अनियंत्रित लोडर, चालक गंभीर रूप से घायल

हरदोई के सवायजपुर में कटरा-बिलहौर हाईवे पर लोडर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक शिवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Jul 24, 2026 - 21:23
Jul 24, 2026 - 21:26
 0  2
हरदोई के सवायजपुर में पेड़ से टकराया अनियंत्रित लोडर, चालक गंभीर रूप से घायल

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई जिले में कटरा-बिलहौर मार्ग पर सवायजपुर कोतवाली के पास एक अनियंत्रित लोडर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलग्राम चुंगी निवासी शिवनाथ लोडर लेकर हुल्लापुर से हरदोई जा रहे थे। दोपहर में सवायजपुर थाने के पास पहुँचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ में जा घुसा। दुर्घटना के बाद घायल शिवनाथ स्वयं वाहन से निकलकर समीप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। डॉक्टरों ने जाँच में सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पाईं और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सवायजपुर थाना प्रभारी प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर घायल का हाल जाना। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राथमिक जाँच में दुर्घटना की वजह वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।

Also Click : यूपी के 24 हजार से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण: योगी सरकार ने बनाई 9.85 करोड़ रुपये की कार्ययोजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow