Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा-: खड़ी कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो यात्री घायल

एक होंडा सिटी कार के अज्ञात चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए खड़ी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चरनप्रीत सिंह और पलक घायल हो गए और गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता की तह

May 13, 2026 - 00:43
38 Views
Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा-: खड़ी कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो यात्री घायल
Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा-: खड़ी कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो यात्री घायल

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। ज्योतिपुरवा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ निवासी सीमा देवी ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार से बनारस से चंडीगढ़ जा रही थीं। रास्ते में ज्योतिपुरवा गांव के पास उनकी गाड़ी गर्म हो गई, जिसके कारण उन्होंने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया था।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक होंडा सिटी कार के अज्ञात चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए खड़ी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चरनप्रीत सिंह और पलक घायल हो गए और गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता की तहरीर पर हरपालपुर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषी चालक की तलाश की जा रही है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow