Hardoi : बुलेट की टक्कर से जल जीवन मिशन के कर्मचारी की मौत, दो अन्य घायल

May 11, 2026 - 15:05
22 Views
Hardoi : बुलेट की टक्कर से जल जीवन मिशन के कर्मचारी की मौत, दो अन्य घायल
Hardoi : बुलेट की टक्कर से जल जीवन मिशन के कर्मचारी की मौत, दो अन्य घायल

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर थाना क्षेत्र में उन्नाव-कटरा हाईवे पर बद्री पुरवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पाइपलाइन डाल रहे एक युवक की जान चली गई। शाहजहांपुर जिले के चिलहौटा गांव का रहने वाला आदेश जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम करता था। शाम के समय जब आदेश अपने साथी महिपाल और कुलभूषण के साथ सड़क किनारे काम कर रहा था, तभी सवायजपुर की ओर से आ रहे एक बुलेट सवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में आदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी राखी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुलेट चालक फूल सिंह की तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से उनके पति की जान गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों का उपचार कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow