Hardoi : हरदोई में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
मांगलिक उत्सव में शामिल होने के लिए अखिलेश अपनी पत्नी को लेकर गांव जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही सवायजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे
Report : अभिषेक त्रिवेदी
सवायजपुर (हरदोई): एक दुखद सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने भतीजे के जनेऊ संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में मिरगावां मोड़ के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं और भारी वाहन के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनका प्राणांत हो गया।
मृतका की पहचान हरपालपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय पुरवा मजरा नेवादा की रहने वाली 45 वर्षीय प्रतिमा मिश्रा के रूप में हुई है। उनके पति अखिलेश कुमार मिश्रा अपनी पत्नी प्रतिमा और इकलौती बेटी दिव्या मिश्रा के साथ शहर के आजाद नगर मोहल्ले में रहकर किराने की छोटी दुकान चलाते हैं। उनके भतीजे छोटू का जनेऊ संस्कार और शाम को तिलक का कार्यक्रम तय था। इसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने के लिए अखिलेश अपनी पत्नी को लेकर गांव जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही सवायजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश के साथ मामले की पूरी जांच कर रही है।
Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
What's Your Reaction?