Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

आरोप है कि झगड़े के दौरान हमलावरों ने प्रदीप पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पिता को पिटता देख जब उनका पुत्र आशीष बीच-बचाव करने के लिए दौड़ा, तो आरोपियों ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में पिता-पुत्र दोनों के

Jun 19, 2026 - 17:37
 0  14
Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में गांव के ही पांच लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट करने का आरोप लगा है। दुर्गागंज गांव के रहने वाले पीड़ित प्रदीप पुत्र शांति कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के देश रतन, देश भगत, बाबू, अनुपम और अमित आपस में गाली-गलौज और झगड़ा कर रहे थे। जब पीड़ित ने उन्हें घर के सामने ऐसा करने से मना किया, तो वे सभी आक्रोशित हो गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

आरोप है कि झगड़े के दौरान हमलावरों ने प्रदीप पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पिता को पिटता देख जब उनका पुत्र आशीष बीच-बचाव करने के लिए दौड़ा, तो आरोपियों ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में पिता-पुत्र दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बिलग्राम कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज और चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़िता पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Bajpur : भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow