Hardoi : रस्सी के सहारे टिकी हाईटेंशन लाइन, लो वोल्टेज से थाना, बैंक और ग्रामीण परेशान
खास बात यह है कि इसी गांव में अरवल थाना और बैंक ऑफ इंडिया की शाखा भी स्थित है, जिससे कम वोल्टेज के कारण पुलिस और बैंक के कामकाज में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के जेई संजी
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर एक टूटे हुए खंभे को दूसरे खंभे से रस्सी के सहारे बांधकर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन चलाई जा रही है।
इस खतरनाक जुगाड़ की वजह से गांव में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह लाइन चौंसार गंभीरी नदी के पुल से होकर गांव तक पहुंचती है। ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ ज्ञानू, अवधेश, आशीष तिवारी, जयप्रकाश और धीरेंद्र ने बताया कि इस हाईटेंशन लाइन को अरवल थाने के अंदर रखे कम क्षमता के ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया है। इसी वजह से पूरा गांव लंबे समय से लो वोल्टेज की गंभीर समस्या से जूझ रहा है।
खास बात यह है कि इसी गांव में अरवल थाना और बैंक ऑफ इंडिया की शाखा भी स्थित है, जिससे कम वोल्टेज के कारण पुलिस और बैंक के कामकाज में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के जेई संजीव चंद्रा को कई बार शिकायत की गई, लेकिन उनकी तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिला।
इस मामले में जब जेई संजीव चंद्रा से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, वहीं एसडीओ सुनील कुमार प्रभात ने मामले की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस बड़े खतरे को टालने और लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए कब तक कदम उठाते हैं।
Also Click : Bajpur : भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
What's Your Reaction?




