Education News: हरदोई में 50 स्कूलों पर DIOS का शिकंजा! छात्रवृत्ति डाटा लंबित तो बोर्ड परीक्षा केंद्र से होंगे वंचित, मान्यता रद्द करने की चेतावनी

26 अक्टूबर 2026 तक पोर्टल पर डाटा सत्यापित कर फॉरवर्ड करने के निर्देश, लापरवाही पर यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने से वंचित करने की कार्रवाई संभव

By INA News Desk
Oct 23, 2026 - 22:11
9 Views
Education News: हरदोई में 50 स्कूलों पर DIOS का शिकंजा! छात्रवृत्ति डाटा लंबित तो बोर्ड परीक्षा केंद्र से होंगे वंचित, मान्यता रद्द करने की चेतावनी
Advertisement
Advertisement

हरदोई। छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति से संबंधित डाटा प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक हरदोई ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा के दौरान केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद छात्र-छात्राओं का डाटा छात्रवृत्ति पोर्टल पर फॉरवर्ड नहीं किए जाने के मामले सामने आने पर सर्वाधिक लंबित मामलों वाले 50 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि 26 अक्टूबर 2026 तक सभी पात्र छात्र-छात्राओं का डाटा सत्यापित कर छात्रवृत्ति पोर्टल पर फॉरवर्ड करना सुनिश्चित किया जाए।

परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक और मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी

विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समयसीमा तक डाटा फॉरवर्ड नहीं करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे विद्यालयों को भविष्य में उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने से वंचित करने तथा डीबार करने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके अतिरिक्त विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही भी प्रारंभ किए जाने की चेतावनी दी गई है।

इन विद्यालयों को जारी हुआ नोटिस

नोटिस प्राप्त करने वाले प्रमुख विद्यालयों में आरएन इंटर कॉलेज, मड़िया जाफरपुर बिलग्राम; दुर्गा प्रसाद मेमोरियल हाई स्कूल, पचकोहरा सुरसा; एसजेएएमएचएसएस, पिहानी टाउन; हरपाल सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, भवापुर कुंडी शाहाबाद; नारायण गर्ल्स इंटर कॉलेज, बावन; एसडी जनता इंटर कॉलेज, शाहाबाद; एसजेपीएल हायर सेकेंडरी स्कूल, तिर्वा चांदपुर बिलग्राम; रानी अवंती बाई हाई स्कूल, नवादा बासित नगर; संतोष कुमार इंटर कॉलेज, बेहंदर कला; गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल, बरखेरिया पिहानी; बाबा भानु राम हायर सेकेंडरी स्कूल; ओम साईं बालाजी महाराज इंटर कॉलेज, गौसगंज; श्री दुर्गा प्रसाद मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल, पचकोहरा सुरसा; समता पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, गुलामऊ; मां सरस्वती इंटर कॉलेज, शाहाबाद; श्री नंदलाल प्यारी देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, पिहानी; तेजपाल सिंह यादव हायर सेकेंडरी स्कूल, खरगापुर तिराहा; राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), संडीला; श्री देवेंद्र आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल, छिबरामऊ बिलग्राम तथा श्री बाबूराम हायर सेकेंडरी स्कूल, बूंदी बिलग्राम सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं।

विभागीय स्तर पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य छात्रवृत्ति प्रक्रिया में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराना और पात्र छात्र-छात्राओं को समय से योजना का लाभ दिलाना है। अब संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समयसीमा के भीतर डाटा फॉरवर्ड करने के साथ ही विभाग को अपना स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत करना होगा।

Also Read- यूपी के सर्वोदय विद्यालयों में एआई से आसान हुई पढ़ाई, कठिन विषयों को समझना हुआ सरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement