Sitapur: बीएसए गोरखनाथ पटेल ने महोली के चार विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दस दिन में सुधार के दिए निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को विकास खंड महोली के चार परिषदीय विद्यालयों का औचक

Jul 28, 2026 - 22:04
25 Views
Sitapur: बीएसए गोरखनाथ पटेल ने महोली के चार विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दस दिन में सुधार के दिए निर्देश
बीएसए गोरखनाथ पटेल ने महोली के चार विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दस दिन में सुधार के दिए निर्देश

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर 

सीतापुर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को विकास खंड महोली के चार परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की साफ-सफाई, नामांकन, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित शिक्षकों को दस कार्य दिवस के भीतर आवश्यक सुधार कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नरहरा में कुल दो अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र कार्यरत मिले। निरीक्षण के दौरान शिक्षक अवधेश कुमार शुक्ला एक दिवसीय अवकाश पर थे। अन्य शिक्षकों को विद्यालय की साफ-सफाई, नामांकन बढ़ाने, एमडीएम की गुणवत्ता सुधारने और छत की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहरा में समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। बीएसए ने विद्यालय की सभी आवश्यक पंजिकाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा 10 कार्य दिवस के भीतर साफ-सफाई, नामांकन वृद्धि, एमडीएम की गुणवत्ता और छत की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर में भी पूरा स्टाफ उपस्थित मिला। यहां साफ-सफाई, नामांकन वृद्धि, एमडीएम की गुणवत्ता सुधारने के साथ मल्टीपल हैंड वॉश व्यवस्था दुरुस्त कराने और छत की सफाई कराने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर के निरीक्षण में भी सभी शिक्षक उपस्थित मिले। बीएसए ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, नामांकन बढ़ाने, एमडीएम की गुणवत्ता सुधारने और छत की सफाई कराकर 10 कार्य दिवस के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Also Read- UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन ऑफर पर बोले अखिलेश यादव, जानिए क्या है सपा का रुख

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow