Hardoi: सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने संविलियन विद्यालय कूंडी में डिजिटल शिक्षण कक्ष व नवीन फर्नीचर का किया लोकार्पण

विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने विकास खंड भरखनी स्थित संविलियन विद्यालय कूंडी

Jul 31, 2026 - 19:29
27 Views
Hardoi: सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने संविलियन विद्यालय कूंडी में डिजिटल शिक्षण कक्ष व नवीन फर्नीचर का किया लोकार्पण

भरखनी (हरदोई)। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने विकास खंड भरखनी स्थित संविलियन विद्यालय कूंडी में विधायक निधि योजना के अंतर्गत निर्मित डिजिटल शिक्षण कक्ष एवं नवीन फर्नीचर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस सुविधा को विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित किया।

लोकार्पण के अवसर पर विधायक ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ना आवश्यक है। डिजिटल शिक्षण कक्ष से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा और उनकी सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने विद्यालय में उपलब्ध कराई गई नई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल कक्षा और नवीन फर्नीचर से बच्चों को आधुनिक शिक्षण पद्धति का लाभ मिलेगा तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।

इस अवसर पर विधायक के छोटे भाई धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी', ग्राम प्रधान नन्हें बाबू कश्यप, मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, शैक्षिक संगठन के जिला संयोजक सचिन मिश्रा, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय में विकसित की गई नई सुविधाओं का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow