Hardoi: भाजपा का समरसता अभियान- गुरु रविदास की पावन माटी के साथ हरदोई में निकली शोभायात्रा

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा संचालित 'समरसता अभियान

Jul 31, 2026 - 19:45
 0  8
Hardoi: भाजपा का समरसता अभियान- गुरु रविदास की पावन माटी के साथ हरदोई में निकली शोभायात्रा

हरदोई। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा संचालित 'समरसता अभियान' के अंतर्गत गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पावन माटी युक्त कलश का हरदोई-लखनऊ सीमा पर श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समरसता अभियान के सह संयोजक आजाद भदौरिया से पावन कलश को विधिवत ग्रहण किया। इसके पश्चात पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने बताया कि पावन माटी कलश को जनपद हरदोई के सभी मंडलों में ले जाकर भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। प्रत्येक स्थान पर विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से समाज में शांति, एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी का दर्शन मानव समानता, सामाजिक समरसता और निष्कपट भक्ति पर आधारित था। उनका मानना था कि व्यक्ति की महानता उसकी जाति या जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से निर्धारित होती है। उन्होंने गुरु रविदास के प्रसिद्ध दोहे "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति बाहरी आडंबरों में नहीं, बल्कि मन की पवित्रता और सच्ची नीयत में निहित है। आज के समय में उनके विचार समाज को जोड़ने और समरसता स्थापित करने की दिशा में अत्यंत प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि गुरु रविदास जी ने "ऐसा चाहूं राज में, जहां मिले सबन को अन्न" का संदेश देकर बिना किसी भेदभाव के समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

इसके बाद जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' एवं संडीला विधायक अलका अर्कवंशी ने श्रद्धापूर्वक पावन कलश को अपने सिर पर धारण कर संडीला से हरदोई नगर स्थित जिला पंचायत भवन तक भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के जयघोष के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, शिवराज सिंह 'बाबा', आकाश सिंह, अजय शुक्ला, महेंद्र सोनी, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक ओम वर्मा, अनुराग मिश्रा, सत्येंद्र राजपूत, मंत्री नीतू चंद्रा, सत्यम शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह, आशुतोष बाजपेयी, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक अनुराग श्रीवास्तव, सह संयोजक ऋतुराज त्रिपाठी, ऋषभ खन्ना, अर्पित गुप्ता, सिद्ध प्रताप मौर्य, आदेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: पिहानी-हरदोई मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, युवक की मौत, तीन घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।