Hardoi: संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा का 'समरसता अभियान', 29 जुलाई से शुरू होंगे कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती

Jul 28, 2026 - 15:19
20 Views
Hardoi: संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा का 'समरसता अभियान', 29 जुलाई से शुरू होंगे कार्यक्रम
संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा का 'समरसता अभियान', 29 जुलाई से शुरू होंगे कार्यक्रम

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 15 जनवरी तक 'समरसता अभियान' चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, एकता, बंधुत्व और समानता की भावना को मजबूत करना है।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समाज में व्याप्त भेदभाव, कुरीतियों और असमानता को समाप्त करने का संदेश दिया। उनका दर्शन मानव सेवा और समानता पर आधारित था तथा भाजपा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एवं समरसता अभियान संयोजक ओम वर्मा ने किया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी में आयोजित समरसता दीप अभियान से होगी। इसके तहत जिले के सभी रविदास मंदिरों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन एवं समरसता का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही, सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाई गई पावन माटी युक्त कलश का स्वागत एवं पूजन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 7 अगस्त से 15 जनवरी तक संत सम्मेलन, समरसता संगोष्ठी, कलश पूजन, संत संपर्क अभियान तथा छात्र संपर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान को विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा ताकि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में मुख्य अतिथि याचिका समिति सभापति एवं विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' और 'अंत्योदय' की रही है। संत रविदास जी की जयंती पर आयोजित यह समरसता अभियान समाज को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने अभियान में सामाजिक संगठनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। जिला उपाध्यक्ष एवं समरसता अभियान सह संयोजक अलका गुप्ता ने कहा कि मातृशक्ति इस अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से समयबद्ध और समन्वित तरीके से अभियान को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, शिवराज सिंह बाबा, आकाश शुक्ला, सह संयोजक महेंद्र सोनी, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, सत्यम शुक्ला, सीमा बिस्वास, अदिति कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक, कपिल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आयुष सिंह, जिला कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह, आशुतोष बाजपेयी, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, सह सोशल मीडिया प्रभारी ऋतुराज त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी संजय सिंह गुड्डू, प्रांतीय परिषद सदस्य अजीत उपाध्याय, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेयी, अंकित पांडे, ऋषभ, कार्यालय मंत्री एवं समरसता अभियान सह संयोजक आजाद सिंह भदौरिया सहित अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित रहे।

Also Read- हरदोई: 25-25 हजार रुपये के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, लोनार पुलिस को मिली सफलता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow