Hardoi: श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, हरदोई-शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त समन्वय बैठक संपन्न

आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं अन्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा सुचारु यातायात संचालन सुनिश्चित

Jul 28, 2026 - 14:56
30 Views
Hardoi: श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, हरदोई-शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त समन्वय बैठक संपन्न
श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, हरदोई-शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त समन्वय बैठक संपन्न

हरदोई। आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं अन्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा सुचारु यातायात संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरदोई और शाहजहांपुर पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त अन्तर्जनपदीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में किया गया, जिसमें एएसपी पश्चिमी हरदोई, एसपी सिटी शाहजहांपुर, सीओ यातायात शाहजहांपुर, सीओ यातायात हरदोई सहित दोनों जनपदों के अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कांवड़ यात्रा मार्गों की सुरक्षा, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट निर्धारण, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow