Hardoi: अहिरोरी को मिली बड़ी सौगात: ग्राम पंचायत में बनेगा आधुनिक पंचायत उत्सव भवन

सांडी विधायक प्रभाष कुमार के प्रयासों से मिली सौगात, मांगलिक आयोजनों के लिए गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Jul 28, 2026 - 14:41
34 Views
Hardoi: अहिरोरी को मिली बड़ी सौगात: ग्राम पंचायत में बनेगा आधुनिक पंचायत उत्सव भवन
अहिरोरी को मिली बड़ी सौगात: ग्राम पंचायत में बनेगा आधुनिक पंचायत उत्सव भवन

हरदोई। प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विकास खंड अहिरोरी को बड़ी सौगात मिली है। शासन की मंशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रमों—जैसे विवाह, मुंडन एवं अन्य सामाजिक आयोजनों—के लिए सुलभ एवं किफायती सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'पंचायत उत्सव भवन' का निर्माण कराया जाएगा।

इसी योजना के अंतर्गत हरदोई जिले की सांडी विधानसभा के विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत अहिरोरी में आधुनिक पंचायत उत्सव भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

क्षेत्र में लंबे समय से एक सर्वसुविधायुक्त सरकारी आयोजन स्थल की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांडी विधानसभा के विधायक प्रभाष कुमार के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण योजना धरातल पर उतर रही है, जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

उत्सव भवन के निर्माण की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस भवन के बनने से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार कम खर्च में अपने मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow