Hardoi: मनरेगा समीक्षा में लापरवाही पर सख्ती, दो बीडीओ को कारण बताओ नोटिस, कई अधिकारियों को चेतावनी

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना

Jun 10, 2026 - 17:42
31 Views
Hardoi: मनरेगा समीक्षा में लापरवाही पर सख्ती, दो बीडीओ को कारण बताओ नोटिस, कई अधिकारियों को चेतावनी
मनरेगा समीक्षा में लापरवाही पर सख्ती, दो बीडीओ को कारण बताओ नोटिस, कई अधिकारियों को चेतावनी

Hardoi: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम मानव दिवस सृजन की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विकास खण्ड अहिरोरी एवं बेहन्दर की प्रगति जनपद में सर्वाधिक खराब पाई गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी अहिरोरी कमरान नेमानी एवं खण्ड विकास अधिकारी बेहन्दर बबिता गुप्ता के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश उपायुक्त (श्रम रोजगार) को दिए।

अपूर्ण कार्यों की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड बेहन्दर एवं कछौना की प्रगति अत्यंत संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए निर्देशित किया गया कि 20 जून, 2026 तक कम से कम 50 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त युक्तिधारा, नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम श्रमिकों की ई-केवाईसी, वृक्षारोपण कार्य, कार्यों की जियो टैगिंग, समयबद्ध भुगतान, एरिया ऑफिसर निरीक्षण, अन्नपूर्णा भवन एवं फूड फॉरेस्ट आदि बिंदुओं की समीक्षा की गई। समीक्षा में विकास खण्ड हरपालपुर, शाहाबाद, कछौना, साण्डी एवं बेहन्दर की प्रगति जनपद औसत से कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक मानव दिवस सृजित करते हुए पात्र ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अशोक कुमार, उपायुक्त (मनरेगा) संतोष कुमार सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम, अभ्यर्थी मोबाइल और प्रश्नपत्र के साथ गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow