Hardoi: जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, जेई और जल निगम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार।

स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुनय झा ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान

Jun 2, 2026 - 20:00
46 Views
Hardoi: जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, जेई और जल निगम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार।

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुनय झा ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की धीमी गति और तय समय-सीमा में कार्य पूरा न होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। कार्य में शिथिलता और खराब प्रगति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एनसीसी व सम्बन्धित जेई को कड़ी फटकार लगाई, तथा सम्बन्धित जेई की खराब प्रगति पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने संतोषजनक प्रगति न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता, जल निगम, को कड़ी फटकार लगाते हुये प्रगति मे सुधार करने के निर्देश दिये।

बैठक में डीएम ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या लेत-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी समीक्षा बैठक तक प्रगति रिपोर्ट में सुधार नहीं दिखा, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सम्बन्धित उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: कछुआ तालाब के संरक्षण को लेकर सख्त हुए डीएम, सौंदर्यीकरण का डिजाइन जल्द तैयार करने के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow