Hardoi: कछुआ तालाब के संरक्षण को लेकर सख्त हुए डीएम, सौंदर्यीकरण का डिजाइन जल्द तैयार करने के निर्देश। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बिलग्राम तहसील के ककराखेड़ा गांव में स्थित कछुआ तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया

Jun 2, 2026 - 17:12
37 Views
Hardoi: कछुआ तालाब के संरक्षण को लेकर सख्त हुए डीएम, सौंदर्यीकरण का डिजाइन जल्द तैयार करने के निर्देश। 
कछुआ तालाब के संरक्षण को लेकर सख्त हुए डीएम, सौंदर्यीकरण का डिजाइन जल्द तैयार करने के निर्देश। 

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बिलग्राम तहसील के ककराखेड़ा गांव में स्थित कछुआ तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब में बढ़ती गंदगी, जलकुंभी और कछुओं के प्राकृतिक आवास को हो रहे नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तालाब के पानी में प्लास्टिक कचरा व गंदगी पाई गई, जिससे पानी दूषित हो रहा है।

तालाब में रहने वाले कछुओं और अन्य जलीय जीवों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तालाब की सघन साफ़-सफ़ाई और जलकुंभी हटाने के साथ ही आस पास में लगी झाड़ी के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण और कछुओं के संरक्षण के लिए तालाब के किनारों को दुरुस्त करने और पानी को स्वच्छ रखने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कछुआ तालाब की पृष्ठभूमि, पर्यावरणीय महत्व, जलवैज्ञानिक स्थिति और मौजूदा जलीय जैव विविधता पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कछुआ तालाब के आसपास जल गुणवत्ता में गिरावट, सीवेज और नालियों के प्रवाह, ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रदूषण, जलकुंभी के फैलाव, दुर्गंध और अतिक्रमण से संबंधित आकलन करें। उन्होंने कहा कि तालाब को जाने वाली सड़क को इण्टर लाकिगं कराया जाये। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि तालाब के सौदर्यीकरण के सम्बन्ध मे डिजाइन बनाकर जल्द प्रस्तुत करे।

इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, उपजिलाधिकारी बिलग्राम, परियोजना निदेशक, जिला पंचायतराज अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, फाउण्डेशन इण्डिया से शैलेन्द्र, एचसीएल के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi : हरियावां पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow