Hardoi: अस्तित्व फाउंडेशन के महिला सशक्तिकरण शिविर का दूसरा दिन: प्रतिभागियों ने सीखे आत्मरक्षा, सिलाई, नृत्य और स्वरोजगार के कौशल। 

अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचम 15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर हैवेल्स शोरूम के ऊपर नन्हे चौराहे

Jun 2, 2026 - 17:23
 0  5
Hardoi: अस्तित्व फाउंडेशन के महिला सशक्तिकरण शिविर का दूसरा दिन: प्रतिभागियों ने सीखे आत्मरक्षा, सिलाई, नृत्य और स्वरोजगार के कौशल। 
अस्तित्व फाउंडेशन के महिला सशक्तिकरण शिविर का दूसरा दिन: प्रतिभागियों ने सीखे आत्मरक्षा, सिलाई, नृत्य और स्वरोजगार के कौशल। 

हरदोई। अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचम 15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर हैवेल्स शोरूम के ऊपर नन्हे चौराहे, हरदोई पर द्वितीय दिवस उत्साह एवं सीखने के नए अनुभवों के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उनके आत्मविश्वास एवं स्वरोजगार क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

डांस प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक शिवाय श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभागियों को लोकप्रिय गीत "बोले चूड़ियां" पर नृत्य की विभिन्न मुद्राओं एवं स्टेप्स का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य प्रशिक्षण में भाग लिया। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में संध्या श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को थ्रेडिंग (धागे से बाल हटाने की तकनीक) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया तथा धागा चलाने की विधि समझाई। मेहंदी प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को पेंसिल की सहायता से विभिन्न आकृतियाँ एवं सीधी रेखाएँ खींचने का अभ्यास कराया गया, जिससे मेहंदी डिज़ाइन की आधारभूत तकनीकों को समझाया जा सके।

ढोलक प्रशिक्षण में राममूर्ति गुप्ता जी ने प्रतिभागियों को ढोलक पर थाप देने एवं उँगलियों के सही संचालन का अभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न तालों की प्रारंभिक जानकारी भी प्रदान की। मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण में रोहिणी शर्मा ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण रूप सिखाए तथा  आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। सिलाई प्रशिक्षण सत्र में नैन्सी द्वारा प्रतिभागियों को काज, बटन एवं बखिया लगाने की विधियाँ सिखाई गईं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने इन तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।

अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष रिचा गुप्ता के अनुसार, ' शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों ने प्रशिक्षण गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न कौशलों को सीखने में विशेष रुचि दिखाई। अस्तित्व फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है, जिससे वे अपने जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ बन सकें।' उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के बताया ' यह प्रशिक्षण शिविर 15 जून 2026 तक निरंतर संचालित रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।'

Also Read- Hardoi: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।