Hardoi: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप।
कोतवाली क्षेत्र के कर्ता गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में फांसी के
By INA News Desk
Jun 2, 2026 - 11:15
38 Views
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप।
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के कर्ता गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे हरपालपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कर्ता गांव निवासी 35 वर्षीय फूलमती पत्नी रामबरन का शव सोमवार को घर के कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। मृतका का मायका सांडी थाना क्षेत्र के समजलपुर गांव में है।
मृतका के भाई देवेंद्र कुमार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि फूलमती की शादी 2008 में हुई थी। देवेंद्र के अनुसार, ससुराल वाले बंटवारे के विवाद को लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने मारपीट कर उनकी बहन की हत्या की और फिर शव को फांसी पर लटका दिया।फूलमती को सोमवार करीब 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। पुलिस के पहुंचने के बाद, मायके पक्ष ने सीएचसी के बाहर स्थित मर्चरी के पास हंगामा शुरू कर दिया। वे मृतका के दोनों पुत्रों के नाम जमीन करवाने की मांग कर रहे थे। यह स्थिति लगभग चार घंटे तक बनी रही।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मायके पक्ष को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार रात प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
4. भारत-ईरान/मध्य-पूर्व तनाव के बीच भारत को क्या प्राथमिकता देनी चाहिए?
Total Vote: 3
कूटनीतिक समाधान
100 %
तेल आपूर्ति सुरक्षित करना
0 %
विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा
0 %
अमेरिका-ईरान दोनों से संतुलित संबंध रखना
0 %
3. भारत की 7.8% GDP ग्रोथ को आप कैसे देखते हैं?
Total Vote: 2
बहुत बड़ी उपलब्धि
0 %
उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन
0 %
आम लोगों तक फायदा पहुंचना जरूरी
0 %
रोजगार बढ़ने पर ही सफलता मानी जाएगी
100 %
2. बढ़ते कच्चे तेल के दामों का सबसे बड़ा असर किस पर पड़ेगा?
Total Vote: 2
पेट्रोल-डीजल के दाम
0 %
महंगाई
50 %
घरेलू बजट
0 %
अर्थव्यवस्था
50 %
1. यूपी में लगातार बारिश को लेकर आपका क्या मानना है?
Total Vote: 2
बारिश किसानों के लिए फायदेमंद
0 %
बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है
50 %
शहरों में जलभराव बड़ी समस्या
0 %
प्रशासन को और तैयारी करनी चाहिए
50 %
We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, revised Privacy Policy, and Terms of Service.